DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

विराट दंगल में CG,MP सहित देश के ख्याति पहलवानों का जमावड़ा 14 को कोरबा में

कोरबा I मकर संक्रांति 14 जनवरी 2024 को वर्षों बाद CG,MP सहित देश के ख्याति पहलवानों का जमावड़ा टी.पी. नगर बुधवारी बाईपास में स्थित पूर्वांचल भवन प्रांगण कोरबा में आयोजित किया गया हैI
आयोजन समिति के प्रमुख आर ए पांडे ने बताया कि देशभर से दर्जनों पहलवानों ने अपनी अनुमति दे दी है इस वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर दोपहर 1:00 बजे से विराट दंगल में पहलवानों की दावपेच देखने का अवसर मिलेगाI
आयोजन समिति के प्रमुख आर ए पांडे ने बताया कि 14 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ करेंगेI
प्रदेशवासियों से आयोजक समिति ने अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विराट दंगल कुश्ती का आनंद लेI

Exit mobile version