DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

2 साल में दिया धमाकेदार रिटर्न, 50,000 को बनाया ₹1 करोड़, अब शेयर होगा Split

नई दिल्ली, एजेंसी। इराया लाइफस्पेसेज ने अपने शेयरों को स्प्लिट करने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक 10 रुपए फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 1 रुपए फेस वैल्यू वाले 10 इक्विटी शेयरों में विभाजित किया जाएगा। इस स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 6 दिसंबर 2024 तय की गई है। कंपनी ने यह जानकारी 22 नवंबर को शेयर बाजार को दी। कंपनी ने पिछले 2 वर्षों में कंपनी ने 25,491.96% का शानदार रिटर्न दिया है।

कंपनी का इतिहास

इराया लाइफस्पेसेज पहले Justride Enterprises Ltd के नाम से जानी जाती थी। इसकी शुरुआत फरवरी 1967 में Tobu Enterprises Private Limited के रूप में हुई थी। अक्टूबर 1987 में इसे पब्लिक लिमिटेड कंपनी का दर्जा मिला। नवंबर 2013 में इसका नाम बदलकर Justride Enterprises और मार्च 2024 में Eraaya Lifespaces किया गया। 

2 साल में 25492 प्रतिशत का रिटर्न

बीएसई के आंकड़ों की मानें तो शेयर ने पिछले केवल 2 वर्षों में 25491.96 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसका मतलब हुआ कि अगर किसी ने 2 साल पहले शेयर में 10000 रुपए लगाए होंगे और अभी तक शेयरों को बेचा नहीं होगा तो निवेश 25.5 लाख रुपए बन चुका होगा। इसी तरह 25000 रुपए का निवेश लगभग 64 लाख रुपए और 50000 रुपए का निवेश 1 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया होगा।

Exit mobile version