DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

यातायात नियमों की जानकारी दी

कोरबा। शहर के ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में अशोक वाटिका के पास स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में ट्रैफिक टीआई तेजकुमार यादव, एएसआई मनोज राठौर के साथ उनकी टीम पहुंची, जहां ट्रैफिक टीआई ने मौजूद लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने संस्था के बारे में उल्लेख कर सदस्यों के योग, ध्यान और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से समाज को मार्गदर्शन प्रदान करने की सराहना की। इस दौरान ब्रम्हकुमारी परिवार की इंदू दीदी, रूकमणी दीदी, डॉ. देवनाथ, शेखर व चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन मंचस्थ थे।

Exit mobile version