DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नोटिस दिया पर दैनिक वेतन भोगी से खाली नहीं करा रहे सरकारी आवास

बलौदा। लोक निर्माण विभाग के शासकीय आवासों को लेकर विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की खुद विभाग के अधिकारी कर्मचारी ही धज्जियां उड़ा रहे हैं। दिशा निर्देशों के परिपालन में भेदभाव का आरोप लगाया जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी द्वारा अपने शासकीय आवासों के आबंटन के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया गया है कि आवास को दैनिक वेतन भोगी या मस्टर रोल कर्मचारियों को नहीं देना है। क्योंकि इन कर्मचारियों के आवास में रहने से नियमित कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था नहीं होती और वे भटकते हैं। बलौदा पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भी दो कर्मचारी आवास बना हुआ है।

इसमें दोनों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी और मस्टर रोल कर्मचारी परिवार के साथ निवासरत हैं। विभाग के निर्देश मिलने के बाद उन दोनों कर्मचारियों को आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया गया। इसमें से एक कर्मचारी ने अपना आवास खाली कर दिया। वहीं, दूसरा कर्मचारी अभी भी वहीं भी रहता है, लेकिन विभागीय अधिकारी मौन है।

दैनिक वेतन भोगी से आवास खाली कराएंगे ^विभागीय निर्देश है कि शासकीय आवासों को दैनिक वेतन भोगी या मस्टर रोल कर्मचारियों को आवंटित नहीं करना है। बलौदा में एक दैनिक वेतन कर्मचारी ने आवास खाली कर दिया है। दूसरे से भी खाली कराया जाएगा। – दलगंजन साय, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, जांजगीर

Exit mobile version