DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

तेलंगाना और मध्यप्रदेश की प्रभारी बनाई गईं गीता सोनी

भारतीय प्राइवेट मजदूर महासंघ की कुरुक्षेत्र में हुई बैठक

मजदूरों के हित में काम करते रहेंगे: गीता सोनी

जांजगीर । भारतीय मजदूर संघ से संबंधित भारतीय प्राईवेट मजदूर महासंघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ जिला जांजगीर की कार्यकारी अध्यक्ष व बीएमएस प्रदेश सदस्य गीता सोनी को तेलंगाना स्टेट और मध्य-प्रदेश के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। गौरतलब है कि गीता सोनी एक लम्बे अरसे से मजदूरों के हित में कार्य कर रही हैं।
बैठक में उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन कुमार और भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रांत महामंत्री हवा सिंह मेहला का सानिध्य प्राप्त हुआ। बैठक में 8 प्रान्तों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने अध्यक्षता की। बैठक का संचालन महामंत्री रवि शंकर आलूरी ने किया। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की अखिल भारतीय मंत्री गीता सोनी छत्तीसगढ़ को तेलंगाना स्टेट और मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने पर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने उनका सत्कार किया।


उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिला चालकों को संगठित करने में गीता सोनी का योगदान महत्वपूर्ण है और छत्तीसगढ़ में चालकों की समस्याओं के समाधान से गीता सोनी का चालकों के प्रति विश्वास बढ़ा है।
गीता सोनी ने कहा मुझे राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व संभालने का मौका दिया गया हैं इसके लिए मै महामंत्री रविशंकर अल्लुरी और अध्यक्ष योगेश शर्मा का आभार प्रकट करती हूँ। गीता ने भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ और भारतीय मजदूर संघ के लिए समय देने और कार्य बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ में भी ट्रांसपोर्ट का हर जिले में यूनियन गठन किया जाएगा और चालक परिचालक के श्रमिक हित में हम काम करते रहेंगे।

Exit mobile version