DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जांजगीर-चांपा में जनरल परेड का निरीक्षण:एसपी ने परेड की सलामी ली, बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने रक्षित केंद्र में जनरल परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और पूरे आयोजन की बारीकी से निरीक्षण किया।

एसपी पांडेय ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट की जांच की। उन्होंने टोलीवार परेड का आयोजन करवाया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

एसपी ने बलवा ड्रिल का अभ्यास भी कराया

कार्यक्रम में बलवा ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया। इससे पुलिस बल की तैयारी को और मजबूत बनाया जा सकेगा। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पारदर्शिता और जनता के प्रति विश्वास की अहमियत पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग से ही जनता का भरोसा कायम रह सकता है।

Exit mobile version