DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस का तीन साल में अपने कारोबार को दोगुना करने का लक्ष्य

मुंबई, एजेंसी। जनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस ने अगले तीन साल में बैंकएश्योरेंस चैनल की मदद से अपना कारोबार दोगुना कर 2,000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इटली की जनरली और सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बीच 74:25 की हिस्सेदारी वाले इस संयुक्त उद्यम ने वित्त वर्ष 2025-26 में 964 करोड़ रुपए का पहले साल का प्रीमियम जुटाया है। 

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आलोक रुंगटा ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि हमारे बैंकिंग साझेदार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और एजेंसी सहयोगियों के बल पर हम तीन साल की अवधि में अपने कारोबार को दोगुना करके 2,000 करोड़ रुपए तक पहुंचा देंगे।” उन्होंने कहा, ”कंपनी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के देशव्यापी शाखा नेटवर्क का लाभ उठाने के साथ-साथ चालू वर्ष के दौरान प्रस्तावित नए उत्पादों की शुरुआत करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।  

Exit mobile version