जांजगीर। देवकिरारी शासकीय मिडिल स्कूल की छात्राओं ने भारतीय सेना के जवानों के लिए अपने हाथों से राखियां बनाई। इन राखियों को गाइड कमिश्नर पूरन पटेल को सौंपा गया। छात्राओं ने भावनात्मक संदेश दिया-हमारे रक्षक अकेले नहीं हैं, हम सब उनके साथ हैं।

इस मौके पर पूरन पटेल ने बच्चों को सैनिकों की बहादुरी, समर्पण और देशभक्ति की प्रेरक कहानियां सुनाईं। उन्होंने कहा, सेना देश की आत्मा है। बच्चों की यह भावना बताती है कि आने वाली पीढ़ी भी देश के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में शिक्षिका उपासना शर्मा, दीपक भानु, स्काउट मास्टर अनुभव तिवारी, भूपेन्द्र सिंह कंवर और गोपेश पाटले मौजूद रहे। इनके सहयोग से यह गतिविधि सफल रही। प्राचार्य शशिकांत दीवान ने कहा, छात्राओं की राखियों में रचनात्मकता, सादगी और भावनाएं झलकती हैं। यह राखियां देश के रक्षकों के सम्मान में सीमा पार भेजी जा रही हैं।
