यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन करने किया जागरूक
कोरबा। राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा कोरबा की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जन जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से ट्रांसपोर्ट नगर चौक, इंदिरा विहार कॉलोनी होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंची। रैली में शामिल छात्राओं ने आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा, गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनना, नशा करके गाड़ी न चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने जैसे उपाय को रैली व नारों के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया।

इस जन जागरूकता रैली में विद्यालय के संस्था प्रमुख प्राचार्य रणधीर सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चितरंजन राजवाड़े, एस.आई (ट्रैफिक) मनोज राठौर एवं उनके दल के सहयोगी सदस्यों ने छात्राओं को संबोधित करके सड़क सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की। रैली में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता एवं कार्यक्रम अधिकारी (रासेयो) सविता पाठक, सुनीला सिंह, रेणुका नायक, उर्मिला राठौर, प्रेमलता साहू, शारदा राठौर, गरिमा थवाईत, स्वप्निल पांडे, कपिल सवैये, राज नारायण सिंह, विवेक बंजारे तथा विद्यालय के कर्मचारी विनय साहू, अमित कंवर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा।
