DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सोना-चांदी के दामों में बड़ी बढ़त:एक दिन में सोना ₹1,645 और चांदी ₹1,775 बढ़ी, इस साल अब तक सोना हुआ ₹19,290 महंगा

नई दिल्ली,एजेंसी। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 21 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम रु1,645 बढ़कर रु 95,452 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत रु 93,807 प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, चांदी का भाव रु 1,775 बढ़कर रु 97,475 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव रु 95,800 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को रु 99,100 और 28 मार्च को चांदी ने रु 1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,570 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,420 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,470 रुपए है।

इस साल अब तक 19,290 रुपए महंगा हो चुका है सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,290 रुपए बढ़कर 95,452 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,458 रुपए बढ़कर 97,475 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

साल के आखिर तक रु1.10 लाख तक जा सकता है सोना

इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है।

Exit mobile version