DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

धनतेरस पर सोना अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर:10 ग्राम के दाम ₹78846, कल से ₹601 ज्यादा; चांदी ₹1152 बढ़कर ₹97238 प्रति किलो

नई दिल्ली,एजेंसी। धनतेरस पर आज (29 अक्टूबर) सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 601 रुपए चढ़कर 78,846 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 78,245 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

वहीं, चांदी की कीमत में भी 1,152 रुपए की बढ़त रही और यह 97,238 रुपए प्रति किलो की कीमत पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी 96,086 रुपए पर थी। वहीं, इसी महीने 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,600 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 80,450 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,500 रुपए है।
  • अगले धनतेरस तक 87 हजार तक जा सकता है सोना
  • HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल के आखिर तक सोना 79 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। वहीं अगले घनतेरस तक सोना 87 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

Exit mobile version