DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

1790 रुपए महंगा हुआ सोना, 24 कैरेट रू.98,120 और 22 कैरेट रू.89,950

मुंबई,एजेंसी। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 31 मई (शनिवार) को सोने की कीमत रू.95,355 प्रति 10 ग्राम थी, जो 7 जून तक बढ़कर रू. 97,145 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई यानी इस सप्ताह रू. 1,790 की बढ़त देखी गई।

दूसरी ओर, चांदी ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। 31 मई को इसकी कीमत रू.97,458 प्रति किलोग्राम थी, जो अब रू.1,05,285 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। इस हफ्ते इसमें रू.7,827 की छलांग लगी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में आर्थिक अनिश्चितता और डॉलर की कमजोरी के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिली है।

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत रू.98,120 और 22 कैरेट सोने की कीमत रू.89,950
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत रू.97,970 और 22 कैरेट सोने की कीमत रू.89,800
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत रू.97,970 और 22 कैरेट सोने की कीमत रू.89,800
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत रू.97,970 और 22 कैरेट सोने की कीमत रू.89,800

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Exit mobile version