DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सोना सस्ता, चांदी महंगी, ऑल टाइम हाई से ₹7,500 सस्ता हुआ Gold

मुंबई, एजेंसी। आज (12 नवंबर) कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव देखा गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 767 रुपए गिरकर रू.1,23,362 पर आ गया है। इससे पहले सोना रू.1,24,129 प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी की कीमत में 286 रुपए की बढ़त दर्ज की गई। एक किलो चांदी अब रू.1,55,046 पर पहुंच गई है, इससे पहले रू.1,54,760 थी।

पिछले महीने के रिकॉर्ड हाई से नीचे आए दाम

17 अक्टूबर को सोना रू.1,30,874 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था यानि सोना 7,512 रुपए सस्ता हुआ है। जबकि 14 अक्टूबर को चांदी ने रू.1,78,100 प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था। वर्तमान कीमतों के मुकाबले दोनों ही धातुएं अब इन रिकॉर्ड स्तरों से काफी नीचे हैं।

टैक्स और चार्ज के बिना होती है IBJA की कीमतें

IBJA की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इस कारण, स्थानीय बाजारों में रेट अलग-अलग रहते हैं। इन्हीं कीमतों के आधार पर RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की दरें तय करता है और कई बैंक गोल्ड लोन वैल्यू निर्धारित करते हैं।

सालभर में सोना 47,200 रुपए और चांदी 69,000 रुपए महंगी

  • 2024 के अंत से अब तक सोने की कीमतों में रू.47,200 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
  • 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना रू.76,162 था, जो अब रू.1,23,362 पर पहुंच गया है।
  • इसी अवधि में चांदी भी रू.69,029 महंगी हुई है- दिसंबर 2024 में रू.86,017 प्रति किलो से बढ़कर अब रू.1,55,046 तक पहुंच गई है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें 

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

Exit mobile version