कोरबा । 31 मई 2025 को अति शुभ पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है और बच्चों का स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार के लिए अति शुभ मुहूर्त है। कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्रसिद्ध पंचकर्म चिकित्सालय- आयुर्वेद सदन के डायरेक्टर डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि 31 मई को पुष्य नक्षत्र का अति शुभ संयोग बन रहा है। पंचकर्म चिकित्सालय में हर महीने के पुष्य नक्षत्र में शून्य से 18 वर्ष के बच्चों का स्वर्ण बिन्दू प्राशन संस्कार अभियान के तहत उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक बूंद स्वर्ण बिन्दु दी जाती है, जिसके कारण बच्चों का इम्युनिटी पॉवर तेजी से बढ़ता है और बच्चे शारीरिक क्षमतावान के साथ मानसिक रूप से ही स्वस्थ और प्रतिभावान बनते हैं। 31 मई को सुबह से ही बच्चों का स्वर्ण बिन्दू प्राशन संस्कार आयुर्वेद सदन-पंचकर्म चिकित्सालय ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर-94255-47677 पर संपर्क कर सकते हैं।
0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्ण बिन्दू प्राशन संस्कार
डा मनीषा सिंह ने बताया – स्वर्ण बिन्दू प्राशन संस्कार से 0 से 18 वर्ष के बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मस्तिष्क का विस्तार होता है, चेहरे पर कांति आती है और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने बच्चों को स्वर्ण बिन्दू प्राशन संस्कार के लिए पंचकर्म चिकित्सालय – आयुर्वेद सदन टीपी नगर कोरबा अवश्य लायें और संजीवनी रूपी बूंद अवश्य पिलाएं।
