
कोरबा । 06 अप्रैल को रामनवमी में अति शुभ पुष्य नक्षत्र भी पड़ रहा है। और बच्चों का स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार के लिए अति शुभ मुहूर्त है। कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्रसिद्ध पंचकर्म चिकित्सालय- आयुर्वेद सदन के डायरेक्टर डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल को रामनवमी में पुष्य नक्षत्र का अति शुभ संयोग बन रहा है। पंचकर्म चिकित्सालय में हर महीने के पुष्य नक्षत्र में शून्य से 18 वर्ष के बच्चों का स्वर्ण बिन्दू प्राशन संस्कार अभियान के तहत उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक बूंद स्वर्ण बिन्दु दी जाती है, जिसके कारण बच्चों का इम्युनिटी पॉवर तेजी से बढ़ता है और बच्चे शारीरिक क्षमतावान के साथ मानसिक रूप से ही स्वस्थ और प्रतिभावान बनते हैं। 06 अप्रैल को सुबह से ही बच्चों का स्वर्ण बिन्दू प्राशन संस्कार आयुर्वेद सदन-पंचकर्म चिकित्सालय ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर-94255-47677 पर संपर्क कर सकते हैं।
