DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एक लाख के पार पहुंची सोने की कीमत, चांदी में भी तेजी

मुंबई, एजेंसी।सोने का भाव एक लाख रुपए के स्तर को पार कर गया है। साथ ही इसके वायदा भाव आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर आज (13 जून) सोने के भाव 1,00170 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,06,428 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी चमके

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,406.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,402.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 61.90 डॉलर की तेजी के साथ 3,464.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.41 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.29 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.33 डॉलर की तेजी के साथ 36.62 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Exit mobile version