DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Gold Price Today: आज 1 ग्राम सोने का क्या है भाव? जानें कितनी हुई बढ़ोतरी या गिरावट, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

मुंबई, एजेंसी। देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। गुरुवार, 21 नवंबर को जहां गोल्ड रेट में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं आज फिर कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। निवेशक लंबे समय से सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए लोग इसकी कीमतों पर हमेशा नज़र बनाए रखते हैं।

आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने की क्या है कीमत?
शुक्रवार सुबह जारी रेट के मुताबिक—

➤ 24 कैरेट सोना: आज कीमत रू.12,448 प्रति ग्राम, जो कल से रू.22 बढ़ी है।
➤ 22 कैरेट सोना: आज कीमत रू.11,410 प्रति ग्राम, कल की तुलना में रू.20 की बढ़ोतरी।
➤ 18 कैरेट सोना (999 गोल्ड): आज भाव रू.9,336 प्रति ग्राम, जो कल से रू.17 ज्यादा है।
➤ 10 ग्राम सोना खरीदने में कितना खर्च आएगा?
➤ सोने को अक्सर 10 ग्राम के हिसाब से खरीदा जाता है।

आज के रेट देखें:
➤ 24 कैरेट (10 ग्राम): रू. 1,24,480
➤ कल कीमत थी रू.1,24,260
➤ 22 कैरेट (10 ग्राम): रू. 1,14,100
➤ कल थी रू.1,13,900
➤ 18 कैरेट (10 ग्राम): रू. 93,360 कल थी रू.93,190
➤ इससे साफ है कि आज सभी कैरेट में हल्की तेजी देखी गई है।
➤ किस शहर में कितनी है गोल्ड की कीमत?

देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट इस प्रकार हैं:
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, नागपुर, केरल, विजयवाड़ा
➤ 24 कैरेट: रू.12,448 प्रति ग्राम
➤ 22 कैरेट: रू.11,410 प्रति ग्राम

चेन्नई, कोयंबटूर, सेलम, त्रिची
➤ 24 कैरेट: रू.12,502 प्रति ग्राम
➤ 22 कैरेट: रू.11,460 प्रति ग्राम

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, अयोध्या
➤ 24 कैरेट: ₹12,463 प्रति ग्राम
➤ 22 कैरेट: ₹11,425 प्रति ग्राम

दक्षिण भारत के शहरों (चेन्नई आदि) में आज अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ा अधिक रेट दर्ज किया गया है।
➤ आज चांदी कितने की मिल रही है?
➤ चांदी प्रति ग्राम: रू.161
➤ चांदी प्रति किलोग्राम: रू.1,61,000

यह कीमतें कल की तुलना में:
➤ रू.4 प्रति ग्राम
➤ रू.4,000 प्रति किलोग्राम कम हैं।

यानी चांदी में आज हल्की गिरावट देखी गई है।
चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपया विनिमय दर और ग्लोबल मांग के अनुसार ऊपर-नीचे होती रहती हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने पर चांदी महंगी हो जाती है।

Exit mobile version