DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गोल्ड प्राइस में आएगा उछाल, एक्सपर्ट ने बताया 3 महीनों में कितना होगा महंगा

मुंबई, एजेंसी। सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक, ब्याज दरों को लेकर संकेत और मिडिल ईस्ट के तनाव पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। इसी बीच, वैश्विक निवेश बैंक Citi ने अगले 3 महीनों के लिए सोने का टारगेट बढ़ा दिया है। 

Citi ने बढ़ाया अनुमान

एक रिपोर्ट के अनुसार, सिटी ने सोने को लेकर अपना अनुमान और बढ़ा दिया है। बैंक ने अगले 3 महीनों के लिए सोने का टारगेट 500 डॉलर बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है यानी 10 ग्राम गोल्ड की कीमत भारतीय रुपए में 1,36,915 रुपए तक आ सकती है। सिटी का मानना है कि वैश्विक वित्तीय बाजार में निवेशकों का भरोसा मजबूत हो रहा है और बेहतर आर्थिक माहौल सोने की कीमतों को सपोर्ट दे सकता है।

फेडरल रिजर्व पर बाजार की नजर

अब निवेशकों का फोकस जियो-पॉलिटिकल टेंशन से हटकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 16-17 जून को होने वाली मीटिंग पर। एक्सपर्ट का कहना है कि ब्याज दरों को लेकर फेड का रुख ही सोने की कीमतों की अगली बड़ी चाल तय कर सकता है। अगर दरों में कटौती के संकेत मिलते हैं तो सोने में तेजी आ सकती है, जबकि सख्त रुख कीमतों पर दबाव डाल सकता है।

Exit mobile version