DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सोने के दाम में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट:इस हफ्ते ₹670 कम हुआ, चांदी की कीमत ₹850 घटकर ₹1,48,275 किलो पर आई

नई दिल्ली,एजेंसी। इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 31 अक्टूबर को सोना रू.1,20,770 प्रति 10 ग्राम पर था, जो 7 नवंबर तक 670 रुपए कम होकर 1,20,100 रुपए पर आ गया। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब सोने का भाव गिरा है। 17 अक्टूबर को सोना रू.1,29,584 प्रति 10 ग्राम पर था।

यही स्थिति चांदी की भी है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (31 अक्टूबर) 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,49,125 रुपए थी, जो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 7 नवंबर तक 850 रुपए कम होकर 1,48,275 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

सोना-चांदी के दाम में गिरावट के कारण

  • भारत में सीजनल बाइंग का खत्म होना: दीवाली जैसे फेस्टिवल के बाद इंडिया में सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला थम गया। इससे सोना-चांदी की डिमांड में कमी आई है।
  • ग्लोबल टेंशन में कमी: सोना-चांदी को ‘सेफ-हेवन’ माना जाता है, यानी मुश्किल वक्त में लोग इन्हें खरीदते हैं। ग्लोबल टेंशन के कम होने से इसमें गिरावट आई है।
  • प्रॉफिट-टेकिंग और ओवरबॉट सिग्नल: रैली के बाद निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) दिखा रहे थे कि कीमतें ओवरबॉट जोन में पहुंच चुकी थीं। इसलिए ट्रेंड फॉलोअर्स और डीलर्स ने बिकवाली शुरू कर दी है।

इस साल सोना रू.43,938 और चांदी रू.62,258 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 43,938 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब रू.1,20,100 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 62,258 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब रू.1,48,275 रुपए प्रति किलो हो गई है।

Exit mobile version