DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Gold Rate Today: MCX पर सोना ₹1,52,900 के पार, चांदी ने भी लगाई छलांग

मुंबई, एजेंसी। मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शाम के कारोबार में सोना 915 रुपए की तेजी के साथ 1,52,987 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में 5660 रुपए का उछाल आया, एक किलोग्राम चांदी 2,46,541 रुपए पर कारोबार करतची दिखी। ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है।

MCX पर सोने-चांदी का भाव

आपको बता दें कि आज (14 अप्रैल) डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर MCX पर सुबह का कारोबार बंद था। शाम 5 बजे कारोबार शुरू होते ही सोने का वायदा भाव 1,082 रुपए की तेजी के साथ 1,53,154 रुपए पर खुला जबकि इसका पिछला क्लोजिंग रेट 1,52,072 रुपए था। 

चांदी 500 रुपए से ज्यादा उछल कर 2,41,382 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली, सोमवार को इसका बंद भाव 2,40,881 रुपए था। कुछ ही समय बाद इसमें 6,624 रुपए का तेज उछाल आया और ये 2,47,505 रुपए प्रति किग्राम के दिन हाई लेवल पर पहुंच गई। 

ग्‍लोबल मार्केट में सोना 1%, चांदी 3% तक उछली  

ग्‍लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। अमेरिकी-ईरान के बीच जारी तनाव के कूटनीतिक समाधानों के संकेतों से दोनों कीमती धातुओं के दाम वैश्विक स्तर पर बढ़ गए। खबर लिखे जाने के समय COMEX पर सोना 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 4,800 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं, चांदी 2.63 फीसदी की बढ़त के साथ 77.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

Exit mobile version