DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सुशासन तिहार-2026:देवलापाठ में जनसमस्या निवारण शिविर कल

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 20 मई को विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत देवलापाठ में प्रातः 10 बजे से जनसमस्या निवारण  शिविर  आयोजित होगा।

Exit mobile version