DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सुशासन तिहार-2026:चोढ़ा एवं चुईया में 12 मई को और 13 मई कोे गिधौरी में आयोजित होगी जन समस्या निवारण शिविर

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 12 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पाली के ग्राम चोढ़ा और कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 13 मई को विकासखंड करतला  के ग्राम गिधौेरी, 14 मई को कटघोरा के ग्राम सिंघाली एवं कोरबा के ग्राम केराकछार, 15 मई को पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम सिरमिना, 16 मई को पाली के ग्राम रामाकछार और 19 मई को पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।

Exit mobile version