DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अच्छी खबर – बाँकी मोगरा के विकास के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने 2 करोड़ 89 लाख 17 हजार की राशि स्वीकृति की…. देखे कहां के लिए कितनी राशि दी गई…..।

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा:– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए पालिका अध्यक्ष सोनी कुमारी झा के प्रस्ताव व पालिका परिषद की मुख्य अधिकारी सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के लिए 2 करोड़ 89 लाख 17 हजार राशि की स्वीकृति प्रदान की है।

छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के द्वारा जुलाई माह में एक दिवसीय प्रवास के दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विकास व नगरवासियों के सर्व सुविधा युक्त शहर बनाने अनुसार अतिरिक्त राशि स्वीकृति कराने की घोषणा भी की गई थी, जिसके अनुरूप बाँकी मोगरा क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी राशि स्वीकृति कर प्रदान कराई गई।

इन वार्डो के विकास कार्यों के लिए स्वीकृति की गई राशि 👇👇

हनुमान चौक बाकी से घुड़देवा बाजार तक विद्युत पोल विस्तार कार्य एवं लाईट स्थापना कार्य के लिए 49 लाख 07 हजार की राशि स्वीकृति प्रदान की गई।

वार्ड क्रमांक 11 में स्थित गजरा ग्राउंड रावण मैदान का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य के लिए 65 लाख 64 हजार की राशि प्रदान की गई।

वार्ड क्रमांक 11के गजरा ग्राउंड के पास मंगल भवन निर्माण के लिए 96 लाख 79 हजार की राशि स्वीकृति दी गई।

वार्ड क्रमांक 11 के मंगल भवन के सामने सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिए 35 लाख 70 हजार रुपए की राशि स्वीकृति की गई।

वार्ड क्रमांक 10 के डेली सब्जी मार्केट के निर्माण कार्य के लिए 29 लाख 5 हजार प्रदान की गई।वार्ड क्रमांक 20 में स्थित मुक्तिधाम के बाउंड्रीवाल तथा आरसीसी शवदाह हेतु स्ट्रक्चर निर्माण कार्य के लिए भी राशि स्वीकृति प्रदान की गई।

Exit mobile version