DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रेलवे क्रॉसिंग पर 3 घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी : कोरबा में फाटक के दोनों तरफ लगी लंबी लाइन, स्कूली बच्चों समेत हजारों लोग परेशान

कोरबा। कोरबा में ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी 3 घंटे तक खड़ी रही, जिससे लंबा जाम गया। एल्युमिनियम पाउडर से लदी यह मालगाड़ी बालको नगर स्थित प्लांट जा रही थी। फाटक पर दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर तक यातायात प्रभावित रहा। थोड़ी देर बाद मालगाड़ी को दूसरा इंजन लगाकर आगे बढ़ाया गया।

इससे पहले शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग पर भी बिजली कंपनी की मालगाड़ी फंस गई थी। रेलवे विभाग का कहना है कि इस रास्ते पर चढ़ाई होने के कारण अक्सर यह समस्या होती है। कई बार गाड़ियों के आने की सूचना के बावजूद ट्रैक पर लोगों और मवेशियों की आवाजाही से भी इंजन का प्रेशर प्रभावित होता है।

लोग 1 घंटे तक फाटक में खड़े रहे।

लोग 1 घंटे तक फाटक में खड़े रहे।

हर दूसरे दिन समस्या

स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, फाटक बंद होने से दुकानों के सामने वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह समस्या लगभग हर दूसरे दिन सामने आती है।

दूसरा इंजन जोड़कर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया।

आम नागरिक परेशान

वार्ड 26 के पार्षद गोपाल कुर्रे ने बताया कि मुड़ापार, रामनगर, अमरिया पारा, रेलवे कॉलोनी, शारदा विहार समेत कई इलाकों के लोगों को शारदा विहार फाटक, टीपी नगर फाटक और सीएसईबी फाटक से होकर गुजरना पड़ता है। फाटक बंद होने से स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Exit mobile version