संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोंगरा :– जिला कोरबा के नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा क्षेत्र का मुख्य सेंटर जहाँ SECL का अस्पताल स्थित है, उसी के सामने खाली पड़े भूमि पर इन दिनो भू माफियाओ की नज़र इस कदर पड़ चुकी है मानो किसी भी स्तिथि मे उसको कब्ज़ा करना है।

इससे पहले भी उसी भूमि को निशाना बनाकर कब्ज़ा कराई जा चुकी है जिसमे बड़ी विवाद की स्तिथि बन गई थीं और उस समय SECL इनको नजर अंदाज़ कर रहे थे जिस वजह से उक्त भुमी पर कब्ज़ा करने मे सफल भी हो गए और अब उसी जगह के बाकि बचे भूमि को आज भू माफियाओ द्वारा खुले आम बेखौफ़ होकर पक्का निर्माण कार्य कर किया जा रहा कब्ज़ा।
• बाकायदा पहले टेंट लगाकर अतिक्रमण शुरू कराया कार्य,बाद मे खुल कर कार्य प्रगती पर।
• कॉन्ट्रेक्ट लेकर कराई जाती है अतिक्रमण।
• SECL के नज़र अंदाज़ी के वजह से आज बेखौफ और निडर हो गए है भू माफिया।
• इससे पहले भी इसी जमीन पर हो रहे कब्ज़ा को लेकर समाचार प्रकाशित किया गया था साथ ही SECL को अवगत भी कराया गया था पर उस समय विभागीय अधिकारियो द्वारा अनदेखी कर दी गई थीं।
• अब SECL के अधिकारोंयों द्वारा कब्ज़ाधारियों पर रोक लगाने की कोशिश की गई पर अब उल्टा अधिकारियो को ही डरा चमका कर भगा दिया जा रहा।
कुछ चिन्हकित लोगो द्वारा इसी तरह खाली पड़े भूमि पर नज़र रहती है, और मौका देखे कब्ज़ा कर लिया जाता है और फिर उस भूमि को पहले से तय ग्राहक के पास बिक्री कर दिया जाता है और इसी तरह उनका अतिक्रमण का सिलसिला जारी रहता है।
गुप्त सूत्र 👇👇
अतिक्रमण के बाद मिले मुनाफे मे से हिस्सा के रूप मे कुछ पहुंच वाले, विरोधकर्ताओ, और कुछ ख़ास सहयोगियों के पास पंहुचा दिया जाता है जिसके बाद वो भी अपने नज़र मे पट्टी बाँध कर उस गली से गुजर जाया करते है।
धमकी के साथ साथ मोबाइल लूट कर पटक डाली,,, क्या हिम्मत है आखिर इतना हिम्मत मिल कहा से रही ? क्या परदे के पीछे कोई बड़े पहुंच वाले हो सकते है?
इस तरह के मामले को अंजाम देते देते भू माफिया की हिम्मत अब इतनी बढ़ चुकी है की अब वो सम्बंधित विभाग को भी धमका कर वापस भगा देते है, साथ ही फ़साने और मारपीट करने का धमकी देते है।
मिली जानकारी अनुसार उक्त भूमि पर हो रहे कब्जे को रोकने के लिए आज सुबह SECL विभाग अपने कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पहुंची थीं पर वहा अवैध कब्ज़ा धारीयो द्वारा विभाग को ही धमकी देकर वापस भगा दिया, और वीभाग उक्त जगह से विवस होकर वापस लौट आये, यहाँ तक ही नहीं उनके द्वारा यहाँ तक कहा गया की दुबारा काम रुकवाने आओगे तो मार पिट कर निपट लेंगे।
आज के घटना से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की प्रबंधन अपने कार्यक्षेत्र और भूमि को लेकर कितना गंभीर है जो घटनास्थल से विवस होकर वापस आ जाती है। कही ना कही उनके वर्तमान स्तिथि और विभाग के मौजूदा ताकत को साफ साफ दर्शाती है।
फिलहाल आज के घटना के बाद SECL विभाग ने अतिक्रमणीयो और धमकी देने वाले वैक्तियों के खिलाफ थाने मे नामजद शिकायत करने की विचार बनाई है और आवेदन भी दे दी है, पर अब देखना ये है की क्या विभाग नामजद शिकायत दर्ज कराती है या नहीं और बाकी मोंगरा पुलिस प्रशाशन उस शिकायत पर किस तरह कार्यवाही करती है।
