कोरबा। श्री श्याम मित्र मंडल मिशन रोड कोरबा की नई कार्यकारिणी का चुनाव गुरुवार को कराया गया। निर्वाचन अधिकारी नूतन सिंह राजपूत ने चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई। सुबह 10 से 3 बजे तक अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के बीच मतदान कराया गया। मतदान के बाद शुरु हुई मतगणना में गोपाल कृष्ण अग्रवाल विजेता बने। उक्त पद के लिए 280 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें से 4 मत निरस्त हो गया। गोपाल कृष्ण अग्रवाल को 175 तो जगदीश सोनी को 101 वोट मिला। परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशी अग्रवाल को निर्वाचन अधिकारी नूतन सिंह राजवाड़े ने प्रमाण पत्र देकर श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा का दायित्व उन्हें सौंप दिया है।
श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष बने गोपाल कृष्ण
