कोरबा/चाम्पा। गोयल परिवार द्वारा मातृ पितृ मोक्ष कामना के तहत श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन 27 अगस्त से किया जा है। आज कथा के दूसरे दिन भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन कथा सुनने चाम्पा के पिथौरा पहुंचे, जहाँ उनका गोयल परिवार के द्वारा स्वागत किया गया।

इस भागवत कथा में स्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य वेदांती महराज के द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है। आज कथा का प्रसंग सुखदेव आगमन से लेकर कपिल अवतार तक था, जहां स्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य वेदांती महराज द्वारा इस प्रसंग में भगवान विष्णु के सभी अवतारों की व्याख्या करते हुए हिंदू धर्म के मानने वालों को अपने चारों वेदों का अध्ययन करने की अपील की, ताकि उन्हें मालूम हो कि संस्कृत शब्दों का हिन्दी अनुवाद क्या होता है।
वहीं स्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य वेदांती महराज के भजनों ने सभी श्रोताओं का मनमोह लिया। कथा श्रवण के पश्चात भाजपा नेताओं ने व्यास पीठ को नमन कर आशीर्वाद लिया और कहा कि भागवत कथा पुराण सुनने से मन को परम आनंद एवं शांति की अनुभूति हुई है, जिसके लिए आयोजन कर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
इनके अलावा राकेश अग्रवाल, दीपक यादव आदि चाम्पा के पिथौरा पहुंचे थे।
