0 अभियंता सदन का लोकार्पण संपन्न
कोरबा। छत्तीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ का लोकार्पण अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एचसी राठौर उपस्थित हुए, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक एस एल द्विवेदी ने की। पूर्व उप प्रांताध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, उप प्रांताध्यक्ष रामनरेश दुबे, उप महामंत्री गोरेलाल साहू, डीसी सोनकर के विशिष्ट आतिथ्य, श्रीराम देवांगन अतिरिक्त महामंत्री, प्रदीप कश्यप अध्यक्ष, महेन्द्र घिर्रे-सचिव, अल्का उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कुमार नायक-कोषाध्यक्ष की गरीमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
द्विवार्षिक सत्र के लिए जिला कार्यकारिणी का चुनाव

अभियंता संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं संघ का सत्र 2025 से 2027 तक के लिए पदाधिकारियों का निर्वाचन प्रांतीय पर्यवेक्षक श्रीराम देवांगन, रमेशचंद्र साहू एवं प्रांताध्यक्ष एचसी राठौर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में गोरेलाल साहू को डिप्लोमा अभियंता संघ का अध्यक्ष, प्रदीप साहू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संतोष कुमार नायक को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किये गए। इस अवसर पर रामनरेश दुबे, अशोक जोगी, एपी शुक्ला, भूषण उरांव, एस एन साय, जी एन एस राठौर, प्रकाश चंद्रा, तपन योगी तिवारी, राकेश मसीह, यशवंत जोगी, शेषमणी तिवारी, अनिल मोदी, सतीश मिश्रा, एसएल केरकेट्टा, एसएस रात्रे, महारथी अंचल एवं जिले के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अनिल मोदी ने किया। आभार व्यक्त नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोरेलाल साहू ने किया। उक्ताशय की जानकारी कोषाध्यक्ष संतोष कुमार नायक ने दी। चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया और मुंह मीठा कर बधाई दी गई।
