कोरबा। नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय मिश्रा नें 31 अगस्त 2026 सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संजय मिश्रा ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान मीडिया की भूमिका, पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, छत्तीसगढ़ की समृद्ध, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत, राज्य की उपलब्धियों तथा विकास की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण एवं सार्थक चर्चा हुई। संजय मिश्रा नें कहा कि छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति साहित्य परंपराओं और प्रदेश की विकास यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रदेश की सकारात्मक उपलब्धियों एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से सामने लाने की आवश्यकता पर भी विचार साझा किए । राज्यपाल ने चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ की संस्कृति साहित्य और विकास को जन-जन तक पहुंचाने तथा सकारात्मक एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए ।
यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और दोनों पक्षों के बीच मीडिया एवं छत्तीसगढ़ के व्यापक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
राज्यपाल से नेशनल मीडिया कॉन्फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय मिश्रा की शिष्टाचार भेंट
