DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गौमांस खिलाया, कलमा पढ़ाया, पूजा करना बंद कराया:युवती बोली- धर्म परिवर्तन नहीं करने पर पीटा, अबॉर्शन कराया, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डाली

भिलाई,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धर्म परिवर्तन के लिए युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। युवती ने कहा कि उसे गौ-मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया, ऐसा नहीं करने पर मारपीट की गई। उसका 2 बार अबॉर्शन कराया। इसके बाद जब बच्चा हुआ तो उसकी मर्जी के बिना 5 साल के मासूम का खतना किया गया।

लड़की की शिकायत पर भिलाई नगर थाने में आरोपी बादशाह खान के खिलाफ रेप और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने दैनिक भास्कर डिजिटल से अपनी आपबीती बताई है। युवती (26) ने बताया कि कोर्ट में उसका केस चल रहा है। वह दूसरे जिले की रहने वाली है।

Exit mobile version