DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में परिवहन नगर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य ध्वजारोहण, प्रसाद वितरण

कोरबा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा के परिवहन नगर में स्थानीय दुकानदारों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्धारित समय पर तिरंगा फहराया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान गूंजा और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में परिवहन नगर के अनेक दुकान संचालक व नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर टूना सिंह, वसीम खान, सतीश श्रीवास, बसंत सिंह, प्रवेश विश्वकर्मा, मन्नू विश्वकर्मा, अमन खान, मनोज अग्रवाल, महेंद्र शर्मा, कृष्ण अग्रवाल, अमृतलाल, तीरथ जांगड़े, दीपक शर्मा, संजय प्रधान, अजय पटेल, राय सिंह, अनिल गिरी, मंसूर खान, जीते सिंह, पप्पू खान, नितेश अग्रवाल, गोरख शर्मा, दिलीप राणा, मन्नू खान, कृष्ण प्रजापति, कन्हैया बरेट, गोविंद पटेल, गोलू, कपिल डागा, आलम मुंशी, चौधरी, अजय रजक, सरफु भाई, कांति दादा, ऋषि अग्रवाल, प्रदीप बसंती यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version