DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जन्माष्टमी पर गौमांस काटा…2 युवक गिरफ्तार:तखतपुर में हिंदू संगठन ने पकड़कर पीटा, पुलिस ने भारी मात्रा में गौमांस किया बरामद

बिलासपुर,एजेंसी। बिलासपुर जिले के तखतपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर वार्ड क्रमांक 5 में दो युवकों पर गौमांस काटने और पकाने का आरोप लगा। हिंदू संगठनों ने पकड़कर उनकी पिटाई कर दी, फिर शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तखतपुर थाना इलाके की है।

दरअसल, शनिवार को हिंदू संगठनों को गुप्त सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 5 में कुछ लोग घर के अंदर गौमांस काट रहे हैं। उसे पका भी रहे हैं। सूचना पर संगठन के कार्यकर्ता कोमल सिंह ठाकुर और आयुष ठाकुर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोप संजय खेस और शाहूल मसीह पर है। कहा जा रहा है कि वे गौमांस बेचने की तैयारी भी कर रहे थे। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। संजय खेस के घर से भारी मात्रा में गौमांस जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग और स्थानीय नागरिक थाने पहुंच गए। कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे।

पहले भी पकड़ा जा चुका है संजय खेस

आरोपी संजय खेस का यह पहला मामला नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, वह पहले भी गौमांस बेचते पकड़ा जा चुका है। संगम नगर में भी इसी आरोप में उसे जेल भेजा गया था। उस समय तखतपुर में बड़े पैमाने पर आंदोलन हुआ था। अब दोबारा उसी आरोपी का नाम सामने आने से लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version