DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी हरिप्रसाद भट्ट गिरफ्तार थाना हरदीबाजार

संवाददाता साबीर अंसारी

सरई सिंगार हरदीबाजार कोरबा :– सरई सिंगार निवासी संजय राठौर उम्र 50 वर्ष पिता हीरालाल ने दिनांक 01/07/2025 को थाना हरदीबाजार जिला कोरबा में उपस्थित हो लिखित शिकायत दर्ज कराई कराई कि दिनांक 25.06.2025 की रात लगभग 8:30 बजे ग्राम सरईसिंगार चौक में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा के बाद मंदिर के गेट पर ताला लगाकर वे घर चले गए, और जब दूसरे दिन सुबह मंदिर का ताला खोलने पहुंचे तो मंदिर का मुख्य गेट (शटर) का ताला टूटा हुआ था, जहां अंदर जाकर देखने के बाद पता चला कि दानपेटी का ताला भी टूटा हुआ है और उसमें रखे लगभग 4 या 5 हजार रुपये नकदी गायब था, साथ ही मंदिर में रखा एक पीतल का दीपक भी चोरी हो गया था।प्रार्थी संजय राठौर के शिकायत पर अपराध क्रमांक 117/2025 धारा 331(4), 305(घ) bns के तहत मामला दर्ज कर मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), को दी गई। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मामले की जांच कर आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी की आदेश दी गई ।जांच के दौरान मुखबीर की सूचना पर हरप्रसाद भट्ट पिता टिकैत भट्ट उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सरईसिंगार हरदी बाजार, को संदेह पर पूछताछ के लिए थाना हरदी बाजार लाया गया। जहां पूछताछ में आरोपी ने सरईसिंगार चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर के बाद चोरी किया गया सामान उसके निवास स्थान से बरामद कर लिया गया।आरोपी को 01.07.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया।

Exit mobile version