DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हरीश पोर्ते ने की कांग यात्से-2 फतह, फहराया तिरंगा,जिले का बढ़ाया गौरव

कोरबा/पाली। कोरबा जिले के होनहार पर्वतारोही हरीश पोर्ते ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है उसने देश के लद्दाख हिमालय रेंज की पर्वत खंड कांग यात्से 2 में सफल चढ़ाई कर शिखर पर तिरंगा फहराया है

कोरबा जिले के पाली ब्लॉक निवासी हरीश कुमार पोर्ते पिता विशाल सिंह पोर्ते ग्राम लोहड़िया (बतरा) देश के कुशल और साहसी पर्वतारोही मे शामिल हो रहा है जिसने दृढ़ निश्चय की बदोलत पिछले 2 माह में दो बड़ी पर्वत श्रृंखला की चोटी पर तिरंगा फहराया है हरीश ने बीते 4 जुलाई 2026 को, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र में स्थित बेहद चुनौतीपूर्ण और दुर्गम माउंट यूनाम (ऊंचाई: 6,111 मीटर / 20,049 फीट) पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की थी, और इस महिने माउंट कांग-यात्से 2 लद्दाख क्षेत्र में फतह हासिल किया है य़ह मार्खा घाटी मार्ग पर स्थित है यह पर्वत दो चोटियों में विभाजित है माउंट कांग-यात्से I (जो पूर्वी दिशा में 6400 मीटर की ऊंचाई पर है) और माउंट कांग-यात्से 2 (जो पश्चिमी दिशा में 6200 मीटर की ऊंचाई पर है) दोनों चोटियाँ चढ़ाई के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण हैं कांग-यात्से 2 की चढ़ाई मोरेन और ढीली चट्टानों से भरी हुई है शिखर से काराकोरम और ज़ांस्कर पर्वतमाला की अंतहीन श्रृंखला दिखाई देती है हरीश ने बताया लद्दाख से कांग यात्से 2 का सफर आसान नहीं था और रास्ते में मौसम भी काफी खराब रहा, लेकिन अपनी टीम के अटूट हौसले और सही मार्गदर्शन की बदौलत शिखर पर तिरंगा फहराया इस यात्रा में ​मिग्मा शेरपा (नेपाल): जिनके अनुभव और मार्गदर्शन ने हर कदम पर हौसला बढ़ाया, साथ ही ​बलजीत मैम जिन्होंने इस पूरी यात्रा में अपना निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन दिया और ​वीरेंद्र भाई जिन्होंने मात्र 21 वर्ष की उम्र में पिछले साल माउंट एवरेस्ट फतह किया था उनके मार्गदर्शन और ऊर्जा से आगे बढ़ने की बहुत प्रेरणा मिली उन्होंने इस यात्रा में सफलता के लिए जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत का भी आभार जताया उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास की बदौलत ही वह इतने बड़े मंच तक पहुँच पाया और सपनों को साकार कर ने एक कदम आगे बढ़ाया है

Exit mobile version