DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Haryana Election Result : पंचकूला में BJP का एकतरफा कब्जा…श्याम लाल बंसल ने बड़े अंतर से सुधा भारद्वाज को हराया

पंचकूला, एजेंसी। हरियाणा नगर पालिका और नगर परिषद चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। काउंटिंग सेंटरों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। नगर निगम और निकाय चुनाव के नतीजे को लेकर मतगणना का अंतिम दौर चल रहा है. सोनीपत, अंबाला, पंचकूला नगर निगम में कई वार्डों के नतीजे आ चुके हैं। 

अब पंचकूला में भी नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इन नतीजों में एक बार फिर से भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल विजयी रहे हैं।  श्याम लाल बंसल ने  कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 36,252 मतों के अंतर से करारी हार दी है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल बंसल को कुल 68,544 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 32,292 वोट प्राप्त हुए।

 20 वार्डों में से 17 में भाजपा, 1 में कांग्रेस और 2 में निर्दलीय उम्मीदवार जीते

वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी रही।
कुल वोट मिले 3833

वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी रही।
कुल वोट मिले  3101

वार्ड नंबर 3 से भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 1087 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 2059

वार्ड नंबर 4 से भाजपा के भारत हितैषी 2565 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 3688

वार्ड नंबर 5 से भाजपा के जय कुमार कौशिक 1810 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 3394 

वार्ड नंबर 6 से भाजपा के पार्थ गुप्ता 866 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 2137

वार्ड नंबर 7 से भाजपा के ज्योति प्रसाद 79 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 1791

वार्ड नंबर 8 से भाजपा के राज कुमार जैन 948 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 2038

वार्ड नंबर 9 से भाजपा के हरेंद्र मलिक 1623 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 2966

वार्ड नंबर 10 से भाजपा के शेखर 59 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 1279

वार्ड नंबर 11 से भाजपा की अनुराधा पूरी 1209 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3159

वार्ड नंबर 12 से भाजपा के राकेश जगोता 2872 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 3827

वार्ड नंबर 13 से भाजपा के दीपक गर्ग 2267 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 3839

वार्ड नंबर 14 से भाजपा के राकेश गोयल 2502 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 3689

वार्ड नंबर 15  से भाजपा की प्रियंका 965 मतों से विजयी रही।
कुल वोट मिले 2346

वार्ड नंबर 16 से भाजपा की निर्मला देवी 360 मतों से विजयी रही।
कुल वोट मिले 2039

वार्ड नंबर 17 से निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार 754 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 3043

वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस की अमनदीप कौर 165 मतों से विजयी रही।
कुल वोट मिले 3000

वार्ड नंबर 19 से भाजपा की मनीषा रानी 1180 मतों से विजयी रही।
कुल वोट मिले 3811

वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित चौधरी 966 मतों से विजयी रहे।
कुल वोट मिले 3440

Exit mobile version