DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

HDFC बैंक के ऋण में चौथी तिमाही में 12% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली,एजेंसी। देश के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के ऋण में मार्च तिमाही में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 29.6 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि 31 मार्च, 2025 के अंत तक उसका कुल अग्रिम 26.43 लाख करोड़ रुपए था। इस दौरान बैंक का कुल जमा 14.4 प्रतिशत बढ़कर 31.05 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 27.14 लाख करोड़ रुपए था। 

चालू और बचत खाते (कासा) में जमा 12.3 प्रतिशत बढ़कर 10.6 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि एक साल पहले यह 9.4 लाख करोड़ रुपए था। बैंक के समयबद्ध जमा 31 मार्च 2026 तक बढ़कर करीब 20.45 लाख करोड़ रुपए हो गए, जो 31 मार्च 2025 को 17.7 लाख करोड़ रुपए थे यानी इसमें करीब 15.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

Exit mobile version