DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 17 वर्षीय भतीजे की मौत:जांजगीर-चांपा में गंभीर घायल चाचा बिलासपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे में मृतक का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे शुरुआती इलाज के बाद के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक मनोज धनवार (17) अपने चाचा रमेश लाल धनवार के साथ बाइक से बम्हनीडीह में रिश्तेदार के यहां से अपने गांव चोरिया लौट रहा था। गांव के प्रवेश द्वार के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल चांपा के बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोज धनवार को मृत घोषित कर दिया।

चाचा की हालत गंभीर

हादसे में रमेश लाल धनवार के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें पहले जांजगीर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

चांपा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरगांव थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Exit mobile version