DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

स्वास्थ्य कर्मियों ने हसदेव नदी में किया जल सत्याग्रह

कोरबा। जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को हसदेव नदी पर जल सत्याग्रह किया। इसके साथ ही सर्वमंगला मंदिर तक मनोकामना रैली निकाली।

उन्होंने चुनरी भेंट कर सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की प्रार्थना की। एनएचएम के जिले में 750 संविदा कर्मचारी 22 दिनों से हड़ताल पर हैं। वे कार्रवाई के विरोध में सामूहिक इस्तीफा भी दे चुके हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि अब आश्वासन से मानने वाले नहीं हैं। जब तक ठोस निर्णय नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।

घंटाघर मैदान में धरना प्रदर्शन जारी है। अलग-अलग अंदाज में रोज आंदोलन कर रहे हैं। इसी के तहत ही स्वास्थ्य कर्मियों ने हसदेव नदी पर खड़े होकर मांगों को पूरा करने जल सत्याग्रह किया। काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। इसके बाद सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर भजन कीर्तन भी किया। स्वास्थ्य कर्मी वेतन विसंगति का निराकरण, नियमितीकरण के 7 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों का यह भी कहना है कि सरकार जल्द सुनवाई नहीं करती तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके साथ मंत्रियों और विधायकों के घरों के बाहर भी प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश सरकार को मोदी की गारंटी को लागू करना चाहिए। जब तक मांगों पर सही निर्णय नहीं होता आंदोलन जारी रखेंगे।

Exit mobile version