संवाददाता साबीर अंसारी
दीपका :– घटना है दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत नागिन झोरखी का जहां अज्ञात हत्यारा द्वारा 25 वर्षीय रानू साहू नामक युवती का निर्मम हत्या कर दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनांक 16/01/26 दिन शनिवार की शाम नागिन झोरखी मोहल्ला से शाम सात बजे थाना दीपका को सूचना दी गई कि अज्ञात हमलावर द्वारा रानू साहू पिता राजकुमार साहू नामक युवती की हत्या कर दी है। सूचना पर दीपका थाना प्रभारी प्रेम चंद साहू अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे जहां मृतिका मृत अवस्था में लहूलुहान होकर पड़ी थी, जिसका सर बुरी तरह कुचला हुआ था।
- निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का लहर है।
घर के सभी सदस्य कही बाहर गए हुए थे जो शाम लगभग 7 बजे वापस घर पहुंचे और देखा कि रानू साहू मृत पड़ी हुई थी जिसके बाद सभी चीखने चिल्लाने लगे और सारा मोहल्ला इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जमा होने लगी और सभी ने दोषियों को जल्दी गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग करने लगे।
• घटना के वक्त मृतिका घर पर अकेले थी।
• फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर साक्ष्यों को सुरक्षित किया।
• खंगाले जा रहे काल डिटेल।
• आसपास कैमरों की फुटेज का भी विश्लेषण किया जा रहा है।
• मृतका रानू साहू रामकुमार साहू और उनकी पत्नी की इकलौती बेटी थी, माता पिता मजदूरी का काम करते है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अज्ञात हत्यारे ने मृतिका के सर पर किसी भारी वस्तु से सर पर वार किया है जिससे सर कुचल गया है और मृतिका की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया।दीपका पुलिस घटना की गंभीरता से जांच करते हुए अपनी तफ्तीश तेज कर दी है। संदिग्ध व्यक्तियों और मोहल्लेवासियों और करीबियोंसे पूछताछ की जा रही है।
दीपका वार्ड-1 के पार्षद कमलेश जायसवाल ने पुलिस से आरोपियों को जल्दी पकड़ने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
दीपका पुलिस ने परिजन और स्थानीय लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही हत्यारे को हिरासत में लेकर कार्यवाही किया जाएगा।
