DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भारी बारिश से चैतुरगढ़ से रतखंडी मार्ग पर पुलिया टूटी, आवाजाही प्रभावित

कोरबा/पाली। पाली ब्लॉक में भारी बारिश की वजह से कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित है। चैतुरगढ़ से रतखंडी मार्ग पर बारिश की वजह से पुलिया टूट कर बह गई है। इसकी वजह से ग्रामीणों के साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चे व शिक्षक परेशान हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव से 4 किलोमीटर पहले काचरमार के पास पाइप डालकर पुलिया बनाई गई थी, जो बारिश में टूट कर बह गई है। बाइक सवार जान जोखिम डालकर किनारे से पार करते हैं।

Exit mobile version