DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बेंगलुरु में भारी बारिश- 500 घर डूबे, 3 की मौत:महाराष्ट्र-झारखंड में बिजली गिरने से 7 मौतें; राजस्थान-दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट

नई दिल्ली,एजेंसी। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में बिजली गिरने से 5 और महाराष्ट्र​​ में 2 मौतें हुईं हैं। झारखंड, बिहार समेत 13 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी है।

इधर बेंगलुरु में सोमवार तेज बारिश जारी है। शहर की ज्यादातर सड़कें पानी में डूबी हैं। 500 से ज्यादा घरों में पानी भर गया है। BTM लेआउट में पानी भरे अपार्टमेंट में करंट लगने से 12 साल के बच्चे और 63 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। व्हाइटफील्ड में दीवार गिरने से 35 साल की महिला की मौत हुई है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बेंगलुरु के हालात 3 तस्वीरों में…

शहर की अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया है। कई इलाकों में गाड़ियां डूब गई हैं।

24 घंटे के अंदर बेंगलुरु में 10 सेमी बारिश हुई है। अधिकतर इलाके पानी में डूब गए है।

NDRF की टीम जलभराव वाले इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

NDRF की टीम जलभराव वाले इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में हीटवेव

मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। मैदानी इलाकों में मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश का बांदा 46.6 डिग्री के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा।

Exit mobile version