DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रायगढ़-दंतेवाड़ा में तेज बारिश…16 जिलों में बिजली गिरने का खतरा:बाकी जगहों पर ब्रेक, गर्मी और उमस बढ़ी, 2 दिन बाद फिर बरसेगा पानी

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दंतेवाड़ा में सोमवार दोपहर को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पहले रायपुर में तड़के गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं। हालांकि बाद में धूप निकली और मौसम साफ हो गया।

बता दें कि मौसम विभाग ने आज बलरामपुर, सरगुजा, रायगढ़, बलौदा बाजार, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा सहित 16 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है।

यह दौर अगले 2 दिनों तक जारी रह सकता है। इसके बाद बारिश तेज होगी। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 60MM बारिश हुई है। इसके अलावा अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

Exit mobile version