DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

खड़े बाइक को हाइवा ने रौंदा…. बाइक जा घुसी हाइवा के अंदर….बाल बाल बचा किसान…देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोंगरा:– सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर मछली लेने रुका था किसान, अचानक हाईवा वाहन सीजी 12 बी एच 8823 लापरवाहिक पूर्वक चाल में आया और सड़क किनारे खड़ी बाइक के ऊपर चढ़ा दिया जिससे बाइक हाईवा के अंदर जा फंसी।

मामला है थाना बाकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत अरदा मोड़ के पास ग्राम कसरेंगा जाने वाली मार्ग की है जहां थान सिंह कंवर नामक एक किसान ढपढप निवासी अपने निजी कार्य के लिए सीमेंट लेने के लिए गया हुआ था, जो अरदा मोड़ कसरेंगा जाने वाली रास्ते पर अपनी मोटर साईकिल को खड़ा कर मछली लेने के लिए रुक गया तभी अचानक एक हाइवा ट्रक लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को अपने चपेट में ले लिया।

बड़ी घटना होते होते टली, बाल बाल बचा किसान

मोटर साईकिल पूरी तरह और हाईवे के नीचे जा घुसी, जबकि कसरेंगा जाने वाली मार्ग पर भारी वाहन प्रवेश निषेध है, जिसमें अधिकतम वजन 12 टन वाहनों के लिए प्रवेश दिया जाना है, फिर भीं भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है।

आज के घटना के बाद ग्रामीणों में भरी वाहनों के आवागमन से नाराज नजर आए। आज की इस घटना से बड़ी अनहोनी होते होते बच गई पर इसी तरह भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना घर सकती है। इसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों को संज्ञान लेकर भारी वाहनों पर रोक लगाने की जरूरत।

Exit mobile version