DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हिंदू संगठन के सदस्यों का कार ड्राइवर से विवाद

कोरबा। कोरबा में सीएसईबी चौकी के सामने हिंदू संगठन के सदस्यों और एक कार चालक के बीच विवाद हो गया। कार के बाइस से टकराने पर शुरू हुआ विवाद बढ़ता चला गया। कुछ युवक कार के पास पहुंचे और उसे घेर लिया। एक युवक कार पर चढ़ गया और उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

दरअसल, यह पूरा मामला सीएसईबी चौकी के सामने का है। जानकारी के मुताबिक, हिंदू संगठन के लोग सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत करने चौकी पहुंचे थे। इस दौरान कार बाइक से टकरा गई। हालांकि, पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि, आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। मारपीट की कोई अलग शिकायत नहीं मिली है। पुलिस पोस्ट करने वाले युवक की तलाश कर रही है।

घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में एक युवक कार पर चढ़ा हुआ दिख रहा है। कुछ लोग हाथों में डंडे लिए नजर आ रहे हैं। बाद में युवक को कार से उतार दिया गया।

Exit mobile version