DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हिंदुस्तान कॉपर का लाभ चौथी तिमाही में 137% बढ़कर 444 करोड़ रुपए

नई दिल्ली, एजेंसी। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 137.3 प्रतिशत बढ़कर 444.27 करोड़ रुपए रहा। मुख्य रूप से बेहतर राजस्व के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है। वित्त वर्ष-2024-25 की मार्च तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 187.18 करोड़ रुपए था। चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 58 प्रतिशत बढ़कर 1,156 करोड़ रुपए रही, जबकि एक वर्ष पूर्व यह 731.40 करोड़ रुपए थी। 

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 1.86 रुपए के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होगा। निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के माध्यम से 500 करोड़ रुपए तक जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।  

Exit mobile version