DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Hindustan Zinc: इस शेयर ने 1 लाख के बनाए 14 करोड़, 1400 गुना रिटर्न देकर निवेशकों को बना दिया मालामाल

मुंबई, एजेंसी। शेयर बाजार एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां निवेशकों की सूझ-बूझ से ही नहीं ब्लकि किसमत के साथ की भी जरूरत होती है। शेयर बाजार में ऐसे कई शेयर है जहां समय से अच्छी इन्वेस्टमेंट कर दी जाए और सब्र के साथ शेयर पर भरोसा रखे तो किसमत पलट सकती है। ऐसा ही एक शेयर इन दिनों धूम मचा रहा है। जिसका नाम है हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, जिसने पिछले दो दशकों से ज्यादा समय में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर करोड़पति और अरबपति तक बना दिया है।

यह कहानी साल 2002 से शुरू होती है, जब इस कंपनी में निवेश करने का मौका मिला। अगर किसी निवेशक ने उस समय सिर्फ 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर लगभग 14 करोड़ रुपये तक पहुंच गई होती। यह रिटर्न लगभग 1400 गुना माना जा रहा है, जो इसे भारत के बड़े मल्टीबैगर शेयरों में शामिल करता है।

हिंदुस्तान जिंक की शुरुआत एक सरकारी कंपनी के रूप में हुई थी, लेकिन 2002 में इसका एक बड़ा हिस्सा निजी क्षेत्र को बेचा गया। इसके बाद कंपनी के संचालन में सुधार हुआ और उत्पादन क्षमता के साथ-साथ मुनाफे में भी तेजी देखने को मिली। यही वजह रही कि लंबे समय में इसका प्रदर्शन लगातार मजबूत बना रहा।

कंपनी केवल शेयर प्राइस ग्रोथ के लिए ही नहीं जानी जाती, बल्कि यह अपने डिविडेंड रिकॉर्ड के लिए भी काफी मशहूर है। समय-समय पर कंपनी अपने मुनाफे का एक हिस्सा निवेशकों में बांटती रही है, जिससे शेयरधारकों को नियमित आय भी मिलती रही है। हाल के वर्षों में भी कंपनी ने प्रति शेयर कई बार डिविडेंड घोषित किया है, जिससे इसकी आकर्षकता और बढ़ गई है।

इस समय में हिंदुस्तान जिंक दुनिया की सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनियों में से एक मानी जाती है। इसके मजबूत बिजनेस मॉडल, स्थिर कैश फ्लो और कमोडिटी मार्केट में मजबूत स्थिति ने इसे लंबे समय में एक भरोसेमंद निवेश विकल्प बनाया है। हालांकि, शेयर बाजार में निवेश हमेशा जोखिम के साथ जुड़ा होता है और हर निवेश ऐसा रिटर्न नहीं दे सकता। ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक्स बहुत कम होते हैं और इनके पीछे लंबी अवधि, सही समय और मजबूत कंपनी का योगदान होता है।

Exit mobile version