DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हितानंद अग्रवाल को मिला सदस्यता गौरव सम्मान

मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित
कोरबा/बालकोनगर।
उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान 2024-25 का आयोजन प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री आवास में सहभोज के साथ आयोजित किया गया। जहां प्रदेश से आए हुए ऐसे सदस्यों का सम्मान किया गया, जिन्होंने एक हजार से ऊपर प्राथमिक सदस्यता बनाई है। 5000 से ऊपर सदस्यता बनाने वालों को सदस्यता गौरव सम्मान दिया गया। हितानंद अग्रवाल को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के द्वारा यह गौरव सम्मान दिया गया ।
सम्मान प्रशस्ति पत्र देने हेतु मंच पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय , विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखान साहू, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव समेत प्रदेश के मंत्रीगण, विधायकगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version