DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एचएमएस दीपका प्रोजेक्ट के जी उड्डयन बने नए अध्यक्ष

कोरबा/गेवरा-दीपका। एसईसीएल दीपका प्रोजेक्ट में एचएमएस के नए अध्यक्ष जी. उड्डयन होंगे। दीपका परियोजना में एचएमएस संगठन में फेरबदल किया है। राजकुमार राठौर को सचिव का दायित्व सौंपने के साथ संगठन से एसईसीएल दीपका परियोजना में जेसीसी मेंबर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एचएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशमलाल यादव, दीपका एरिया के जेसीसी मेंबर तरूण राहा व अमृत लाल चंद्रा ने की है। गेवरा के दीपका कॉलोनी स्थित एचएमएस के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित कर संगठन की ओर से इसकी घोषणा की है। जेसीसी मेंबर राठौर ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर हरसंभव खरा उतरने का प्रयास होगा।

दीपका एरिया में संगठन मजबूत हो, इस दिशा में प्रयास करेंगे। इस मौके पर सृष्टिधर तिवारी, समीरन बोस, गोपाल यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version