DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

देशभर में होली का जश्न:रामलला के हाथों में धनुष की जगह पिचकारी; संभल में मस्जिद के सामने से जुलूस निकला; बॉर्डर पर BSF जवानों की होली

नई दिल्ली ,एजेंसी। देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। अयोध्या में रामलला ने हाथों में धनुष की जगह पिचकारी धारण की। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुजारियों ने बाबा महाकाल और नंदी को गुलाल लगाया। वहीं ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने राधा-कृष्ण की तस्वीर के साथ होली का सैंड आर्ट बनाया।

यूपी में सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। संभल में लोग जश्न मनाते हुए डीजे पर नाच रहे हैं। मस्जिद के सामने से शांतिपूर्वक जुलूस निकाला गया। राज्य में कई जिलों में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।

रंग से बचाने के लिए एहतियात के तौर पर कई जगहों पर मस्जिदों को तिरपाल से ढंका जा रहा है। सबसे ज्यादा 109 मस्जिदें यूपी के बरेली में ढंकी गई हैं। शाहजहांपुर में 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है।

देशभर में होली के जश्न की तस्वीरें…

अयोध्या में होली के मौके पर रामलला ने धनुष की जगह सोने की पिचकारी धारण की।

अयोध्या में होली के मौके पर रामलला ने धनुष की जगह सोने की पिचकारी धारण की।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल को गुलाल लगाया गया, फिर आरती की गई।

यूपी के संभल में लोग सुबह से ही रंग खेलने बाहर आए। लोगों ने डीजे पर डांस भी किया।

यूपी में मथुरा के प्रेम मंदिर के बाहर रंग-गुलाल खेलते हुए लोग।

पश्विम बंगाल के कोलकाता में महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया और डांस किया।

ओडिशा के पुरी में सुदर्शन पटनायक ने राधा-कृष्ण की होली के साथ सैंड आर्ट बनाया।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर की गोशाला में गाय को गुलाल लगाया।

Exit mobile version