DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

माँ गायत्री मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह:जीवन के सुखद पलों से रू ब रू हुए प्रबंधन के सदस्य

कोरबा। माँ गायत्री मंदिर एवं गायत्री हायर सेकेण्डरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में पावर हाऊस रोड स्थित माँ गायत्री मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का लघु, किन्तु भव्य आयोजन किया गया। यहां उपस्थित मंदिर प्रबंधन एवं गायत्री हायर सेकेण्डरी स्कूल शिक्षण समिति के सदस्यों के अलावा कोरबा के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए और प्राकृतिक रंगों से तिलक लगाकर एक-दूसरे को रंगोत्सव की बधाईयां दी और एक-दूसरे के समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामनाएं दी गई। रंगोत्सव के बाद सभी ने स्वादिष्ट और सात्विक व्यंजनों का लुफ्त उठाया। यहां का रंगोत्सव कार्यक्रम लघु था, किन्तु दिव्य आयोजन था।

गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्राचार्य अशोक कुमार शुक्ला, इंद्रजीत शर्मा, कन्हैया सिंह सहित प्रबंधन के सभी सदस्य उपस्थित थे। गायत्री परिवार की वरिष्ठ सदस्य डॉ. श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि इस तरह के सामूहिक आयोजन से जीवन की खुशियों में रंग भरते हैं और सामाजिक जीवन का विस्तार होता है। कुछ पल अपने लिए निकालना, समय की जरूरत है और इससे जीवन खुशहाल बनता है और सामाजिक कार्यक्रमों से एकता और सद्भाव का विस्तार होता है।

Exit mobile version